उत्तराखण्ड कुमाऊं देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!… अगले कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका!... स्केलर के 200 पद, ऐसे होगा चयन

मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भी बिजली चमकने, गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के बीच ऐसे मना CM धामी का जन्मदिन!...दृष्टिबाधित बच्चों संग काटा केक, भावुक हुए मुख्यमंत्री

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की सक्रियता बनी रहने से 7 अगस्त तक प्रदेशभर में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विशेषकर पहाड़ी जिलों में भूस्खलन, मलबा आने और सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में