उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

IMD की बड़ी चेतावनी!…उत्तराखंड के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों में छुट्टी घोषित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में बड़ा एक्शन!... जंतर-मंतर पहुंची महिला नेता पर गिरी गाज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट...इन इलाकों में भारी बारिश, इस जिले में 28 जुलाई को स्कूल बंद

मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रशासन ने एहतियातन 28 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... नाले में मिला चालक का शव, मचा हड़कंप

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में