उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड BJP में बड़ा उलटफेर!… जिलों की कमान बदली, सामने आई नई टीम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में संगठन को और मजबूत करने के लिए नए सिरे से जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जिलों में पार्टी के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर मौत का तांडव!... चलती पिकअप का पहिया निकला, इको के उड़े परखच्चे; 2 की मौत

जिलावार प्रभारी और सह प्रभारी इस प्रकार हैं—

  • उत्तरकाशी: नवीन ठाकुर – विनोद रतूड़ी
  • चमोली: संपत सिंह रावत – महावीर पंवार
  • रुद्रप्रयाग: सतीश लखेड़ा – रघुवीर सिंह बिष्ट
  • टिहरी: अनिल गोयल – सतेंद्र राणा
  • देहरादून ग्रामीण: नेहा जोशी – पवन चौधरी
  • देहरादून महानगर: राकेश गिरी – संजय गुप्ता
  • ऋषिकेश: डॉ. स्वराज विद्वान – अमन त्यागी
  • हरिद्वार: शैलेन्द्र सिंह बिष्ट – दीपक धमीजा
  • रुड़की: आदित्य चौहान – रविंद्र कटारिया
  • पौड़ी: नलिन भट्ट – रविंद्र राणा
  • पिथौरागढ़: रमेश मैखुरी – संदीप गोयल
  • बागेश्वर: निर्मल मेहरा – रवि रौतेला
  • रानीखेत: वीरेंद्र वल्दिया – राकेश जोशी
  • अल्मोड़ा: राजेंद्र सिंह बिष्ट – दीपिका बोहरा
  • चंपावत: गुजन सुखीजा – हिमांशु बिष्ट
  • नैनीताल: विवेक सवसेना – रणदीप पोखरिया
  • काशीपुर: पुष्कर सिंह काला – भारत भूषण चुघ
  • ऊधमसिंह नगर: खिलेंद्र चौधरी – साकेत अग्रवाल
यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले BJP का बड़ा प्लान!...उत्तराखंड को जल्द मिल सकता है नया ‘रणनीतिकार’

भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने जिलों में पार्टी संगठन को सक्रिय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में