उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में इस विभाग में बड़ा उलटफेर!… अधिकारियों के बंपर तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। डीएफओ स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।

सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद तैयार इस सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल से कैंपा का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार यथावत रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार और डीएम से पूछा- अतिक्रमण हटाने का क्या हुआ?

एपीसीसीएफ (APCCF) बी.के. गांगटे को कैंपा और वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं, सीसीएफ पराग मधुकर से वन पंचायत का प्रभार वापस लेकर यह जिम्मेदारी सुशांत कुमार पटनायक को सौंप दी गई है।

इसके अलावा वन संरक्षक (CF) चंद्रशेखर सनवाल को नोडल कार्यालय का दायित्व मिला है। नीतू लक्ष्मी को यमुना वृत्त से हटाकर अपर सचिव, वन विभाग बनाया गया है, जबकि कल्याणी को दोबारा यमुना वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

डीएफओ स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। अमित कंवर को मसूरी से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। वैभव कुमार सिंह को देहरादून वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है, जबकि नीरज कुमार को वन विकास निगम भेजा गया है। हिमांशु बागड़ी को टिहरी, दीपक सिंह को तराई पूर्वी, आशुतोष सिंह को टोंस, पुनीत तोमर को तराई पश्चिमी और जीवन मोहन को उत्तरकाशी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा!...उत्तराखंड में तीन सहायक अध्यापक सस्पेंड

इसके अलावा अभिमन्यु को अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को पिथौरागढ़, रजत सुमन को केदारनाथ, प्रणाली रमेश को बदरीनाथ और प्रकाश चंद्र आर्य को बागेश्वर वन प्रभाग भेजा गया है। देवी प्रसाद बलूनी को मसूरी, विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, गौरव वर्मा को लैंसडाउन तथा यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कार्ययोजनाओं और वन प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में