उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

मतदाता सूची के SIR पर बड़ा अपडेट!…हल्द्वानी में अंतिम चरण, अब EVM की FLC की तैयारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को तहसील परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-1 के साथ बैठक हुई।

बैठक में विवेक राय ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। सोमवार की बैठक में विभिन्न दलों के दो-दो पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए, जबकि अन्य प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। रामनगर, नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में बड़ा एक्शन...एक साथ कई अफसर सस्पेंड, मची खलबली

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सवाल और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। प्रतिनिधियों को अब तक पूरी की गई प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भी सोमवार को प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया को लेकर संतुष्टि जताई और किसी प्रकार की आशंका या शिकायत नहीं होने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध ने लिया खूनी मोड़!... महिला के पति को पता चला तो रची हत्या की साजिश

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निकट भविष्य में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी के दौरान होने वाली जांच और संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने अधिकृत पदाधिकारियों के नाम और पदनाम उपलब्ध कराने को कहा, ताकि एफएलसी प्रक्रिया के लिए उन्हें आवश्यक पहचान पत्र जारी किए जा सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने में प्रतिनिधियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  “हैलो, मैंने पत्नी को मार दिया है…” गोली चलाने के बाद पति का पुलिस को फोन, फिर मोबाइल बंद

बैठक में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कांग्रेस से मयंक भट्ट, रामसिंह नगरकोटी, अनिल अग्रवाल, प्रशांत जोशी, संजू उप्रेती और इशरत अली, भाजपा से दिनेश खुलवे, बहादुर सिंह नगदली, प्रकाश पटवाल, मनीष पाल और आनंद सिंह बिष्ट, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश चंद्र टम्टा तथा आम आदमी पार्टी से अब्दुल कादिर सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में