उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मौसम का बड़ा यू-टर्न… उत्तराखंड में 5 दिन तक बादलों का कहर, देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अप्रैल के अंत में बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 30 अप्रैल से लेकर 4 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल का समापन बारिश के साथ होगा। 30 अप्रैल (गुरुवार) को राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान बादलों की तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 मई (शुक्रवार) को भी पूरे राज्य में बारिश जारी रहेगी। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिलेगी, जबकि 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

2 मई (शनिवार) को भी पूरे प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रहेगा। पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

3 मई (रविवार) को भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

4 मई (सोमवार) को भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बने रहेंगे। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी और 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में