उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न!…बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिन कई इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं!...हल्द्वानी में FIR, जानें पूरा मामला

इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ में बदलेगा स्वागत का अंदाज... कुंभ में ‘वेलकम’ नहीं, गूंजेगा ‘स्वागतम्’, ये है तैयारी

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं’.... हल्द्वानी कोतवाली पहुंची कांग्रेस, 15 भाजपा नेताओं पर केस की मांग

इसके साथ ही 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में