उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

राज्यसभा टिकट पर बड़ा सस्पेंस!… BJP ने 25 दावेदारों में से छांटे 9 नाम, बढ़ी सियासी हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की एकमात्र खाली होने जा रही राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा में प्रत्याशी चयन की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश संगठन स्तर पर संभावित दावेदारों के नामों पर मंथन के बाद अब अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। मौजूदा राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है और इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है।

भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा सीट के संभावित दावेदारों पर चर्चा की गई थी। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा को संभावित नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े दावेदारों के नामों पर विचार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कल ट्रैफिक का बड़ा बदलाव!... छात्रसंघ चुनाव के चलते कई रास्ते बंद, जानें पूरा डायवर्जन प्लान

राज्यसभा प्रत्याशी के चयन में पार्टी संगठनात्मक अनुभव के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रख रही है। महिला, युवा तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समेत विभिन्न वर्गों से जुड़े नामों पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अंतिम नाम पर मुहर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही लगाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई ट्रेकर्स की मुश्किलें!... 29 का रेस्क्यू, 106 अब भी फंसे

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति पर विचार शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से चुनाव में भागीदारी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से दिशा-निर्देश मांगे जाने की बात कही गई है। ऐसे में चुनाव कार्यक्रम आगे बढ़ने के साथ दोनों प्रमुख दलों की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज में देरी पर भड़के मंडलायुक्त!... तहसीलदार से स्पष्टीकरण, पटवारी भी आए घेरे में

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में