उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

धामी सरकार का बड़ा कदम… पहाड़ से मैदान की दूरी अब आसमान से होगी तय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई इस 42 सीटर विमान सेवा से अब देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एक समय हवाई यात्रा केवल सम्पन्न वर्ग तक सीमित थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी हवाई सफर कर रहा है। वर्ष 2016 में शुरू की गई उड़ान योजना ने देश में सिविल एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव लाया है, जिससे छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को सस्ती हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में केंद्र सरकार ने उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी है। इसके तहत अगले 10 वर्षों में 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ पहाड़ी और सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएं सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों तक जरूरी सामान पहुंचाने और गंभीर मरीजों को तेजी से बड़े अस्पतालों तक ले जाने में मदद मिलती है। वर्तमान में उड़ान योजना के तहत राज्य में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं। वहीं, 2023 में शुरू की गई उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत 6 मार्गों पर नियमित उड़ानें चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

बीते चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। राज्य को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा। इसके साथ ही पिथौरागढ़–मुनस्यारी के बीच हेली सेवा भी शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच नैनी सैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण के लिए समझौता भी हुआ है, जिससे क्षेत्र को भविष्य में और लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और राज्य में हवाई सुविधाओं को और विस्तार देने का भरोसा जताया। समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में