उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

धामी सरकार का बड़ा कदम… एक क्लिक में 7.56 लाख पेंशनर्स को बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान “वन क्लिक” के माध्यम से किया। इस दौरान राज्य की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 7,56,682 लाभार्थियों को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई।

जारी की गई राशि में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली एवं बौना पेंशन योजनाएं शामिल हैं।

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप हर वर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थी योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इस प्रकार के बहुउद्देशीय कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 59 वर्ष की आयु पूरी करने वाले संभावित लाभार्थियों का समय रहते सर्वे कर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं, ताकि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

उन्होंने यह भी कहा कि वार्षिक आय के मानकों को अधिक व्यावहारिक बनाया जाए और सभी पेंशन योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री धामी ने समाज कल्याण विभाग को नवाचार अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग अपनी “बेस्ट प्रैक्टिस” अन्य विभागों के साथ साझा करे। साथ ही बुजुर्गों और पेंशनर्स से संवाद स्थापित करने के लिए कॉल सेंटर व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विभाग पारदर्शिता के साथ प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में