उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में बड़ा कदम… नए गौसदनों की स्थापना को मिली मंजूरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गौशाला स्थापना एवं संचालन अनुश्रवण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के निराश्रित गोवंश पशुओं के संरक्षण और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिलाधिकारी ने 6 नए गौसदनों की स्थापना और संचालन के लिए स्वीकृति दी और सभी संबंधित विभागों तथा कार्यदाई संस्थाओं को भूमि चयन, निर्माण और संचालन की अग्रिम योजना तैयार करने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से मालधन चौड़, गोलापुर और श्रीकैंचीधाम में गौसदनों के लिए डीपीआर तैयार कर बजट आवंटन जिला खनिज न्यास निधि से करने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश पशुओं को गौसदनों तक पहुँचाने के लिए कैचर-लिफ्टिंग वाहन खरीदे जाएँ और संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की पहचान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

भूमि चयन के लिए जिलाधिकारी ने गौलापार, भीमताल और खैरना (श्रीकैंचीधाम) क्षेत्रों में गौशाला निर्माण हेतु उप-जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। कार्यदाई संस्थाओं की भी घोषणा की गई: गौलापार के लिए जिला पंचायत नैनीताल, भीमताल के लिए नगर पालिका भीमताल और श्रीकैंचीधाम के लिए नगर पालिका भवाली।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. सी. जोशी को नए गौसदनों के संचालन हेतु विज्ञप्ति जारी करने और प्राप्त प्रस्तावों को शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की निराश्रित और गौवंशीय पशुओं की कल्याण योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों तक पहुँचाई जाए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खालिक, सभी नगर निकाय क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में