जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

बजट से पहले बड़ा झटका!…गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी टेंशन

खबर शेयर करें -

केंद्रीय बजट से ठीक पहले एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका लगा है। 1 फरवरी 2026 से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में दिल्ली से पटना तक करीब 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1691.50 रुपये की जगह 1740.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1795 रुपये से बढ़कर 1844.50 रुपये हो गई है। मुंबई में सिलेंडर अब 1642.50 रुपये की बजाय 1692 रुपये में मिलेगा, जबकि चेन्नई में इसके दाम 1849.50 रुपये से बढ़कर 1899.50 रुपये हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का बड़ा एक्शन!... घटिया निर्माण पर होगी वसूली, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के मुताबिक 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 853 रुपये में मिल रहा है। पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है। मुंबई में सिलेंडर 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं कारगिल में इसकी कीमत 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की सख्ती-सरकार का यू-टर्न...उत्तराखंड में इस अफसर का ट्रांसफर आदेश रद्द

अगर पिछले कुछ वर्षों के बजट डे के ट्रेंड पर नजर डालें तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में आमतौर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार पिछले 5 वर्षों में बजट के दिन घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

साल 2022 में बजट डे पर कॉमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली थी। उस दिन दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 91.50 रुपये, कोलकाता में 89 रुपये, मुंबई में 91.50 रुपये और चेन्नई में 91 रुपये सस्ता हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  राम नाम पर उठे सवालों से सियासत गरम...हल्द्वानी में कांग्रेस ने बजाया न्याय का बिगुल

2023 में बजट डे पर न घरेलू और न ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव हुआ।

2024 में घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 18 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

वहीं 2025 में बजट डे पर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिली थी, जब सिलेंडर के दाम सिर्फ 6.50 रुपये घटाए गए थे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के