उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य

उत्तराखंड… मेडिकल कॉलेजों को बड़ी राहत, 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की लंबे समय से चली आ रही कमी अब जल्द दूर होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पहली तैनाती दे दी गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन तैनातियों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं दिल्ली मंत्रालय से बोल रहा हूं’... फर्जी अफसर की इस चाल का सीबीआईने किया पर्दाफाश

इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा तथा शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़े स्तर पर नियुक्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

तैनाती के अनुसार राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 41, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 33, अल्मोड़ा में 28, हल्द्वानी में 24, हरिद्वार में 12 और रुद्रपुर में 2 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां दो दर्जन से अधिक संकायों में की गई हैं, जिनमें एनेस्थीसिया, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी सहित अन्य प्रमुख विभाग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!...भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। साथ ही संबद्ध चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में