उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। इस साल राज्य में बिजली महंगी नहीं होगी, क्योंकि उत्तराखंड राज्य नियामक आयोग ने टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष एम. एल. प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा और सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

सूत्रों के अनुसार, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने आयोग से इस साल बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की थी। हालांकि, नियामक आयोग ने इस मांग को मंजूरी नहीं दी।

इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता श्रेणियों में बदलाव किए गए हैं। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को अब ऊर्जा प्रभार में 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को 3 प्रतिशत की राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

साथ ही आयोग ने यूपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि राज्य के 10 सबसे ज्यादा हानि वाले फीडरों की पहचान के लिए एक विशेष समिति गठित की जाए और उनके सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस फैसले से आम जनता को वित्तीय राहत के साथ-साथ बेहतर बिजली आपूर्ति और फीडर प्रबंधन में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में