उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी की याद में बड़ा प्रस्ताव!…मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सोमवार को स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों ने सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित करते हुए हल्द्वानी ब्लॉक में निर्माणाधीन नए मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी के नाम पर रखने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  खुद को बताया आईबी अधिकारी!...कार में मिला फर्जी आईडी कार्ड, एयरगन देख पुलिस के उड़े होश

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पत्रकारों ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी का पत्रकारों और मीडिया जगत के साथ हमेशा आत्मीय संबंध रहा। उनके योगदान और पत्रकारों के प्रति सहयोगी व्यवहार को देखते हुए नए मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ छोड़ने की मजबूरी कब खत्म होगी?... CM धामी के मंथन में उठे ये बड़े मुद्दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फोन के माध्यम से गिरजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने दिवंगत के परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं आड़े आ रहा हूं तो हट जाऊंगा’!...पूर्व सीएम के बड़े बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एडीएम विवेक राय, एसडीएम रेखा कोहली, मीडिया सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में