उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

घर बैठे खतौनी डाउनलोड करने वालों के लिए बड़ी खबर… डीएम ने विभागों को दी ये साफ हिदायत

खबर शेयर करें -

नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों द्वारा स्वयं डाउनलोड की गई कम्प्यूटरीकृत खतौनी को स्वीकार किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में भू-अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण की व्यवस्था लागू है और सभी तहसीलों से कम्प्यूटरीकृत खतौनी की प्रतियां जारी की जा रही हैं। नागरिक निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर ई-भूलेख पोर्टल से अपनी खतौनी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मचेगा सियासी घमासान!...इन नेताओं की एंट्री से हाई होगा चुनावी पारा

उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ विभागीय कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल से स्वयं डाउनलोड की गई खतौनी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे मामलों में लोगों को दोबारा तहसील कार्यालय जाकर उसी खतौनी की प्रति लाने के लिए कहा जा रहा है, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि ऑनलाइन डाउनलोड की गई खतौनी का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख से मिलान करता है, तो केवल इस आधार पर दस्तावेज को अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि उसे संबंधित व्यक्ति ने स्वयं ऑनलाइन डाउनलोड किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी चक्र से मुक्ति या विकास की रफ्तार?...उत्तराखंड से शिवराज-धामी ने छेड़ी नई बहस

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी किसी सेवा या प्रकरण में खतौनी की आवश्यकता होने पर नागरिकों को दोबारा तहसील से वही दस्तावेज लेने के लिए बाध्य न किया जाए। हालांकि, यदि किसी विशेष अधिनियम, नियम, शासनादेश या सक्षम प्राधिकारी के आदेश के तहत प्रमाणित प्रति या मूल अभिलेख अनिवार्य हो, तो संबंधित प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पोर्टल पर किया जाए सत्यापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि ऑनलाइन प्राप्त खतौनी में नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या अथवा अन्य अभिलेखीय विवरण को लेकर कोई संदेह या विसंगति सामने आती है, तो संबंधित विभाग व्यक्ति को अनावश्यक रूप से तहसील भेजने के बजाय ई-भूलेख पोर्टल पर अभिलेख का सत्यापन करे। आवश्यकता पड़ने पर विभागीय स्तर पर आपसी समन्वय से भी समस्या का समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बाहरी राज्य से स्मैक तस्करी... कुमाऊं में खपाने की तैयारी, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा सौदागर

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को एक ही दस्तावेज के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन उपलब्ध और सत्यापन योग्य खतौनी को केवल इस कारण अस्वीकार नहीं किया जाएगा कि उसकी प्रति नागरिक ने स्वयं पोर्टल से डाउनलोड की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में