उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में नशे पर बड़ी चोट!… इतने लाख की स्मैक जब्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखानी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 207 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

पुलिस के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम ने धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुगा, काठगोदाम के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक तथा रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी भेटाखास थाना कटरा, तहसील तिलहर, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से 82 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के पास से कुल 207 ग्राम स्मैक जब्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक के आदी हैं और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए स्मैक लाकर बेचते थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुट गई है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

इस कार्रवाई में आरटीओ चौकी प्रभारी वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, बंशीधर जोशी, भूपेंद्र ज्येष्ठा, संतोष बिष्ट और अरुण राठौर शामिल रहे। पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में