अल्मोड़ा उत्तराखण्ड शिक्षा सस्पेंड हिल दर्पण

शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा!…उत्तराखंड में तीन सहायक अध्यापक सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। फर्जी टीईटी (उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा) प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। जांच में तीन सहायक अध्यापकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधार से जुड़ा है। इसी वर्ष जनवरी में हुई सहायक अध्यापक भर्ती के दौरान दस्तावेजों के आधार पर अंजना ग्वासीकोटी, प्रियांशु चंद्र और भूपेंद्र कुमार की नियुक्ति इन विद्यालयों में की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-कानून पर बड़ा एक्शन... डीएम के आदेश से सरकार में निहित हुई जमीन

पिछले महीने शिक्षा विभाग को शिकायत मिली कि भैसियाछाना ब्लॉक में नियुक्त कुछ शिक्षकों ने फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने पांच शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए रामनगर स्थित परीक्षा बोर्ड को भेजे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसे के बाद बवाल!... ट्रैक्टर चालक की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम

बोर्ड से प्राप्त जांच रिपोर्ट में तीन शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद विभाग ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से विद्यालयों से हटाते हुए निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी प्रमाणपत्र इतने शातिर तरीके से तैयार किए गए थे कि पहली नजर में उन्हें असली प्रमाणपत्र से अलग पहचानना मुश्किल था। प्रमाणपत्रों पर क्यूआर कोड भी अंकित था, जिसे स्कैन करने पर विवरण दिखाई देता था, लेकिन बोर्ड की जांच में पूरा दस्तावेज फर्जी साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन!... ये कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) डॉ. रवि मेहता ने बताया कि तीनों शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। उन्हें निलंबित कर दिया गया है तथा आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में