उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

कैलाश मानसरोवर यात्रा… हल्द्वानी में हाई-लेवल बैठक, तैयारियों पर बड़ा फोकस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि यात्रा का शुभारंभ 4 जुलाई से होगा, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 5 जुलाई को टनकपुर स्थित टीआरसी से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर लिपुलेख-गुंजी मार्ग के लिए रवाना करेंगे। इस वर्ष कुल 10 दल यात्रा पर जाएंगे, जिनमें प्रत्येक दल में करीब 50 श्रद्धालु शामिल होंगे। टनकपुर से यात्रा की अवधि 18 दिन निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  22 हजार उपनल कर्मियों की उम्मीदें बढ़ीं!... सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब सरकार की बारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंपावत और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, बीआरओ, एनएचएआई और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। आयुक्त ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी का खौफनाक हमला...दूध लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, मेडिकल टीम, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें। साथ ही बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखने तथा जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा गया।

बीआरओ और एनएचएआई को निर्देशित किया गया कि मार्ग बाधित होने की स्थिति में तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई की जाए और संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी व संसाधन पहले से ही तैनात रखे जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रेस क्लब में शान से लहराएगा तिरंगा... तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

दीपक रावत ने सभी विभागों से “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उन्होंने सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में