उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी प्रेस क्लब में शान से लहराएगा तिरंगा… तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी प्रेस क्लब की आम बैठक क्लब अध्यक्ष संजय तलवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के साथ-साथ प्रेस क्लब की गतिविधियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को प्रेस क्लब परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदेमातरम का गायन होगा तथा उपस्थित सदस्यों के बीच मिष्ठान वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर भी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

यह भी पढ़ें 👉  22 हजार उपनल कर्मियों की उम्मीदें बढ़ीं!... सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब सरकार की बारी

बैठक में प्रेस क्लब की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। तय किया गया कि क्लब की बैठकों में सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी। लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई अभियान के बीच बड़ा ऐलान... महापौर बोले- सार्वजनिक जगहों पर कब्जा नहीं चलेगा

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने क्लब की मजबूती, आपसी समन्वय और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में संरक्षक कैलाश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, अरविंद मलिक, गोपाल जोशी, साहबेज खान, दीपक भंडारी, सुनील तलवाड़, दलीप गड़िया, अनुपम गुप्ता, प्रमोद बमेठा, प्रवीण चोपड़ा, मोहम्मद हसनैन, कमल जोशी, विशाल शर्मा, सुशील शर्मा, संतोष भट्ट, मनोज पांडेय और अनुराग वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में