उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

हाथी का खौफनाक हमला…दूध लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वन्यजीवों के हमले में आए दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला राजधानी देहरादून के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र का है। यहां बड़ासी ग्रांट के धनियाडी में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। महिला शाम के समय अपने मायके से दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थी, तभी रास्ते में खड़े हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जलप्रलय का खौफनाक मंजर!... तेज सैलाब में पुल-वाहन बहे, BRO कर्मी लापता

जानकारी के अनुसार, धनियाडी बड़ासी ग्रांट निवासी अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता शाम करीब 7:15 बजे अपने मायके से दूध लेकर रेस्टोरेंट की ओर लौट रही थीं। बताया गया कि वह गली के पास पहुंचीं ही थीं कि वहां मौजूद हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से अंजली गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाजाही बढ़ने पर हाथी जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर!...अफसर को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अंजली गुप्ता को सीएमआई अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किया। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में महिला की कई पसलियां टूट गई थीं और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बावजूद देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जैसा खतरा!...12 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

अंजली गुप्ता का धनियाडी क्षेत्र में एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर रेस्टोरेंट है। उनके छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने बताया कि अंजली शाम करीब 7:15 बजे उनके घर से दूध लेकर अपने रेस्टोरेंट लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में