उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

नाबालिग रेप केस में बड़ा खुलासा!… CCTV बंद होते ही शुरू हुआ खेल, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होटल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। नाबालिग को बिना उचित पहचान और सत्यापन के होटल में ठहरने की अनुमति दी गई और आवश्यक रजिस्टर में भी उसकी एंट्री नहीं की गई। घटना के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात भी जांच में सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात...CM धामी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

30 अगस्त को ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन के पास चेला चेतराम मार्ग स्थित होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी की पहचान सोफियान (21) निवासी गढ़ी, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 31 अगस्त को हरिद्वार में सिंहद्वार फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर... नाले में बह गई कार, युवक-युवती की मौत; एक युवती बची

पुलिस पूछताछ और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर होटल मैनेजर वैभव गुप्ता (34) और संचालक राहुल अग्रवाल (36) को भी सह आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के मोबाइल से घटना से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिलने का दावा किया है। मोबाइल को कब्जे में लेकर डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस... बारिश में भी नहीं थमे तेवर; पुलिस से आर-पार के संकेत

होटल प्रबंधन की कथित लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने सराय एक्ट के तहत होटल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के लिए एसडीएम ऋषिकेश को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस ने होटल संचालकों को बिना पहचान-सत्यापन कमरा देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में