उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला…मंत्रियों को दी ये बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बड़ा इजाफा कर दिया है। अब मंत्रियों को महीने के 60 हजार रुपये की बजाय 90 हजार रुपये तक यात्रा भत्ता मिलेगा। यह आदेश 29 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के जरिए लागू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शासन ने बताया कि यह संशोधन उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में किया गया है और इसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है। नए नियम के तहत मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप-मंत्री सहित सभी मंत्री, उत्तराखंड या भारत के भीतर पदेन दायित्वों के निर्वहन के लिए होने वाली यात्राओं पर अब महीने के अधिकतम 90 हजार रुपये तक का खर्च दावा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

इससे पहले मंत्रियों को प्रति माह केवल 60 हजार रुपये ही यात्रा भत्ते के रूप में मिलते थे। नए आदेश के अनुसार प्रत्येक मंत्री को 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

सरकार का कहना है कि यह कदम मंत्रियों को पदेन दायित्वों के निर्वहन में सुविधा देने के लिए उठाया गया है। हालांकि, राज्य की लगातार चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति के बीच इस बढ़ोतरी ने विपक्ष और आमजन में चर्चा छेड़ दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में