उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला…अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके जहत अब राज्य में  ईद-उल-अज़हा (बकरीद) बकरीद का अवकाश 27 मई 2026 को नहीं होगा। शासन ने इस अवकाश को अब  28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को घोषित कर दिया है। शासन के इस फैसले के बाद सरकारी कार्यालयों, बैंकों, कोषागारों और उप-कोषागारों में भी अवकाश की तिथि बदल दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा!... डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संशोधित विज्ञप्ति में बताया गया है कि पहले जारी अधिसूचना के तहत 27 मई 2026 (बुधवार) को ईद-उल-अज़हा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, बाद में पुनर्विचार के उपरांत इसमें संशोधन करते हुए 28 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामला...तत्कालीन थाना प्रभारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

शासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व आदेश में केवल अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है, जबकि बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। साथ ही, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप-कोषागार भी 28 मई को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ में बदलेगा स्वागत का अंदाज... कुंभ में ‘वेलकम’ नहीं, गूंजेगा ‘स्वागतम्’, ये है तैयारी

सरकार द्वारा जारी इस नए आदेश के बाद सभी विभागों और संबंधित संस्थानों को नई तिथि के अनुसार अपनी कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में