उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सूचना आयोग का बड़ा फैसला…न्यायपालिका की करप्शन रिपोर्ट अब सार्वजनिक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत एक अहम निर्णय लिया है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि अधीनस्थ न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों और न्यायाधीशों के खिलाफ दर्ज शिकायतों से संबंधित जानकारी अपीलकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए। यह कदम देश में पहली बार न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में लिया गया है। आदेश सूचना आयोग की मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में पारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

यह मामला अपील संख्या 43293/2025-26 से जुड़ा है, जिसे आईएफएस अधिकारी संजय चतुर्वेदी ने दायर किया था। अपील में उन्होंने अधीनस्थ न्यायपालिका पर लागू नियम, शिकायतों की प्रक्रिया और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। खासतौर पर, 1 जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 के बीच दर्ज शिकायतों की संख्या, उन पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई थीं।

लोक सूचना अधिकारी (नैनीताल हाईकोर्ट) ने जानकारी देने से इनकार किया, यह तर्क देते हुए कि शिकायतें संवेदनशील और गोपनीय हैं। इसके बाद अपीलकर्ता ने सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

सूचना आयोग ने कहा कि केवल यह कहना कि “सूचना गोपनीय है” न देने का आधार नहीं हो सकता। आयोग ने स्पष्ट किया कि शिकायतों की संख्या और निस्तारण प्रक्रिया सार्वजनिक हित में आती है, लेकिन किसी अधिकारी या न्यायाधीश की व्यक्तिगत पहचान नहीं बताई जाएगी। आयोग ने निर्देश दिए कि सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेने के बाद एक महीने के भीतर जानकारी अपीलकर्ता को उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे यह स्पष्ट होगा कि अधीनस्थ न्यायपालिका में शिकायतों की निगरानी और कार्रवाई कैसे होती है और भविष्य में यह RTI के माध्यम से न्यायिक प्रशासन से जानकारी मांगने वालों के लिए नजीर बनेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में