उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में विकास का बड़ा मंथन… विधायक के अफसरों को कड़े और स्पष्ट निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को यूएसडीडीए के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ आवास पर बैठक कर हल्द्वानी में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में नव-संलग्न वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जल निकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। स्थानीय नागरिकों ने दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

विधायक सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूएसडीडीए के निदेशक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

इस दौरान मौजूद महेशानन्द, शंकर लाल कमाण्डो, ऋशु, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एन.बी. गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसन्त बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एल.एस. अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप चन्द्र जोशी, विनोद दानी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में