उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मौसम का बड़ा उलटफेर!…दो दिन बारिश और बर्फबारी का डबल अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरकाशी डिस्ट्रिक्ट , रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट , चमोली डिस्ट्रिक्ट , बागेश्वर डिस्ट्रिक्ट और पिथौरागढ़ डिस्ट्रिक्ट में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

हालांकि राज्य के अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क और धूपदार बने रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव का तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या हिमपात भी हो सकता है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में