उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में नशे पर बड़ा प्रहार…पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान को तेज करते हुए बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो युवकों को 463 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल की अगुवाई में पुलिस टीम ने 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास वाहन संख्या UK 04AS 1675 (स्कूटी) में संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोका। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 463 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

पुलिस ने मामले में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

भूपेश चंद्र, पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, बागेश्वर, उम्र 28 वर्ष

दिनेश चंद्र, पुत्र ख्याली दत्त पाठक, उम्र 38 वर्ष

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में