उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार…रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया अमीन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। राज्य में धामी सरकार की जीरो टोलरेंस नीति का एक और उदाहरण सामने आया है। उत्तरकाशी में विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के अमीन टीका राम नौटियाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार, टीका राम नौटियाल, जो प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी में कार्यरत हैं, ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और 22 जनवरी 2026 को आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। धामी सरकार ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले की आगे की जांच भी जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में