उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड…आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए बड़ी घोषणा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए कई अहम निर्णय लिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 1 लाख रुपए रिटायरमेंट राशि दी जाए।

रेखा आर्य ने बताया कि पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं को रिटायरमेंट पर 35-40 हजार रुपए मिलते थे। राशि बढ़ाने के लिए सेविकाओं की 300 रुपए मासिक योगदान और संगठनों की स्वीकृति आवश्यक थी, जो अब मिल चुकी है। 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी सेविकाएं रिटायर्ड होंगी, उन्हें यह बढ़ी हुई राशि मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

इसके अलावा मंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के लंबित लाभांश पर भी अपडेट दिया। अब तक कुल 6 जिलों में 504 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है, और अगले महीने जनवरी के पहले सप्ताह में इन आवेदनों का धनराशि जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

बैठक में नंदा गौरा योजना पर भी चर्चा हुई। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 45,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं, और आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को 15 जनवरी से धनराशि जारी कर दी जाएगी।

इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेविकाओं के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। विभाग में इस श्रेणी में 88 रिक्त पद हैं, जिनके लिए अगले एक सप्ताह में विज्ञप्ति जारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

मंत्री ने राज्य के विषम भौगोलिक क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं को सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक सहायता देने के लिए नई योजनाओं पर भी चर्चा की। इसके लिए विभाग ने 8 करोड़ रुपए का प्रारंभिक फंड रखा है, और योजनाओं को अगले वर्ष लॉन्च किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में