उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!…कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा; यहां बंद रहेंगे स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर तेवर दिखा रहा है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लूट-डकैती से रेप तक... कुमाऊं पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड आया सामने, IG का सख्त फरमान

पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लगातार खराब मौसम और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान से आफत!... कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन, गौशाला ध्वस्त और सड़कें बंद

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल जिले में 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर टूटी पहाड़ी!... बोल्डर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री, मौके पर मौत

इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बुधवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में