उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

IMD का बड़ा अलर्ट!…उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जबकि मौसम विभाग की ओर से भी लगातार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज...14 साल की किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

देहरादून के जिलाधिकारी ने 18 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; कई सड़कें बंद

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के लिए 23 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में