उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

उत्तराखंड में भू-कानून पर बड़ा एक्शन… डीएम के आदेश से सरकार में निहित हुई जमीन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के भू-कानून के उल्लंघन के एक मामले में नैनीताल जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 250 वर्गमीटर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने मामले की सुनवाई के बाद यह निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भूमि का कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में लेने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!...324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

मामला नैनीताल तहसील के ग्राम सतबूंगा का है। जांच के दौरान उपजिलाधिकारी नैनीताल ने पाया कि श्रीमती पूनम त्रिखा, निवासी बल्लभगढ़ (हरियाणा), के नाम ग्राम खपराड़ में श्रेणी-1(ग) की 500 वर्गमीटर भूमि पहले से दर्ज है। इसके बावजूद उनके पति राकेश त्रिखा ने ग्राम सतबूंगा में 250 वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि खरीद ली।

सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों ने दावा किया कि पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि जिला शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि दोनों के बीच विधिक रूप से विवाह-विच्छेद नहीं हुआ है और राजस्व अभिलेखों में 500 वर्गमीटर भूमि आज भी श्रीमती पूनम त्रिखा के नाम दर्ज है। ऐसे में पति द्वारा अतिरिक्त भूमि खरीदना राज्य के भू-कानून में निर्धारित सीमा का स्पष्ट उल्लंघन माना गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

अभिलेखों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने ग्राम सतबूंगा स्थित 250 वर्गमीटर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश पारित किया। साथ ही उपजिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां कराते हुए भूमि का कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में लिया जाए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में