उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन पर बड़ा एक्शन!…सीएम धामी के सख्त तेवर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के मामलों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होकर पेंशन ले रहे ऐसे लोगों का सत्यापन कराया जाए, जो साथ ही वृद्धावस्था या विधवा पेंशन का लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के विपरीत लाभ लेने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

यह मामला तब उजागर हुआ जब महालेखाकार (लेखा परीक्षा) ने राज्य के पेंशनधारकों के रिकॉर्ड की जांच की। जांच में पाया गया कि 1300 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद महालेखाकार ने मुख्य सचिव और वित्त सचिव को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने जांच के आदेश दिए। प्रदेश के सभी जिलों में सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच में 1377 ऐसे पेंशनर्स की पुष्टि हुई, जो एक ओर अपनी नियमित सरकारी पेंशन ले रहे थे और दूसरी ओर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—जैसे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन—का लाभ भी प्राप्त कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की अनियमितताओं की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और सशक्त बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में