उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल सस्पेंड

नैनीताल एसएसपी का बड़ा एक्शन…लापरवाह पुलिस कर्मी सस्पेंड, मुकदमा

खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने वाहनों के संचालन और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिले में नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance) लागू करने का संदेश देते हुए, SSP ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल राकेश बोरा ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। घटना के संज्ञान में आने के बाद SSP नैनीताल ने फौरन कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

SSP डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है और किसी भी स्तर पर शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून तोड़ने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके खिलाफ तुरंत कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में