उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन… पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास हुई हत्या के मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत शर्मसार... मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पहले भी कर चुका घिनौना कृत्य

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और अवैध हथियारों के दम पर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मानपुर उत्तर क्षेत्र से संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम...बीच बाजार युवक की हत्या

कोतवाल विजय मेहता के मुताबिक, 24 वर्षीय जय बिष्ट को गैंग का लीडर और उसके 52 वर्षीय पिता अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिवृष्टि से भारी तबाही...बाजार में घुसा मलबा, वाहन डूबे, सड़कें ठप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों पर मारपीट, हत्या, अवैध हथियार रखने और लोगों को डराने-धमकाने जैसे आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस अब आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में