उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में नया नाम!… ‘एमबीबीएस वे’ संचालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में NEET UG के जरिए MBBS प्रवेश के लिए कथित फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र तैयार कराने के मामले में एसआईटी की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। जांच टीम ने मामले में एक और आरोपी धीरज कुमार श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल में ‘एमबीबीएस वे’ नाम से कार्यालय संचालित करता था। एसआईटी के अनुसार उसके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये की धनराशि भी बरामद हुई है।

मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है। इसी जांच के दौरान धीरज श्रीवास्तव का नाम सामने आया। एसआईटी के मुताबिक, आरोपी विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में MBBS, BTech, BCA, BBA और BCom समेत कई पाठ्यक्रमों में कमीशन के आधार पर प्रवेश दिलाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ में 34 प्रस्तावों पर मंथन!... बोनस से लेकर श्रमिकों की प्रोत्साहन राशि तक अहम फैसले

एसआईटी के मुताबिक पूछताछ में धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद धनराशि उसे रूपेश पंडित की ओर से दी गई थी। यह रकम कथित तौर पर फ्रीडम फाइटर कोटे के तहत कुछ छात्रों को MBBS में प्रवेश दिलाने के एवज में कमीशन के रूप में दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में बड़ा उलटफेर!... उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बदले प्रभारी

जांच के अनुसार धीरज श्रीवास्तव ने रूपेश पंडित और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर तीन अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र तैयार करवाने में भूमिका निभाई। इन प्रमाण पत्रों के जरिए MBBS प्रवेश में लाभ दिलाने की बात सामने आई है।

एसआईटी अब केवल आरोपियों और आर्थिक लेनदेन तक सीमित नहीं है, बल्कि फर्जी प्रमाण पत्रों पर हुए डिजिटल हस्ताक्षरों की भी जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि प्रमाण पत्र किस स्तर पर तैयार किए गए और इनके निर्माण व इस्तेमाल में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत!... मेहुल शाह के समर्थन में जुटे नेता-कार्यकर्ता

इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसआईटी की जांच आगे बढ़ने के साथ कथित फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने, छात्रों को प्रवेश दिलाने और आर्थिक लेनदेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में