उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन… इस अफसर पर गिरी गाज, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लापरवाही के मामले में एक बार फिर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शासन ने हरिद्वार के जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है और उन्हें पंचायती राज निदेशालय, देहरादून से अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसे के बाद बवाल!... ट्रैक्टर चालक की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम

उनकी जगह हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्रा को डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, कार्यों में लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर स्थानीय लोगों ने भी शासन तक अपनी बात पहुंचाई थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति में शासन के संयुक्त सचिव ध्रुव मोहन सिंह राणा, पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी और वित्त नियंत्रक शशि सिंह शामिल हैं।

यह जांच समिति जल्द ही हरिद्वार का दौरा कर शिकायतों की विस्तृत जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ही डीपीआरओ का कार्यभार संभालेंगे। उम्मीद है कि जांच के बाद जल्द ही नए डीपीआरओ की नियुक्ति की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में