उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा एक्शन…कोतवाल समेत दो अधिकारियों पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने समीक्षा के दौरान कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ और चौकी पैगा के प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह को पुलिस लाइन रुद्रपुर संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में क्या होने वाला है आज?...CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

पुलिस विभाग की समीक्षा में सामने आया कि कोतवाली आईटीआई में दर्ज मामलों की विवेचनाओं की प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही थी। इसके अलावा पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी और कार्यों के प्रति अपेक्षित गंभीरता का अभाव पाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।

वहीं, चौकी पैगा के प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह के खिलाफ भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता की शिकायतें सामने आईं। समीक्षा के बाद एसएसपी ने इसे गंभीर मानते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल पुलिस लाइन रुद्रपुर में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश के अनुपालन की सूचना एसएसपी कार्यालय को भेजने के लिए भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में क्या होने वाला है आज?...CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, पीड़ितों की अनदेखी या उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में