उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन…डीआईजी सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी खरीद घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाते हुए निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए संयुक्त जांच समिति के गठन के निर्देश दिए गए हैं।

यह घोटाला वित्तीय वर्ष 2024-25 में सामने आया, जब होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से बाजार मूल्य से लगभग तीन गुना अधिक दरों पर सामान की खरीद की गई। एक करोड़ रुपये के सामान का भुगतान तीन करोड़ रुपये दर्शाकर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

जांच में यह भी सामने आया कि 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में, 500 रुपये के जूते 1500 रुपये में, 1200 रुपये की पेंट-शर्ट 3000 रुपये में और 500 रुपये की जैकेट 1580 रुपये में खरीदी गई। महानिदेशक होमगार्ड्स पीवीके प्रसाद ने बाजार दरों और टेंडर रेट में भारी अंतर पाए जाने पर तत्काल जांच कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

जांच रिपोर्ट के आधार पर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया और आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, लगभग दो करोड़ रुपये की रिकवरी तथा सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति शासन को भेजी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निलंबन की कार्रवाई को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

घोटाले के उजागर होने के बाद विभाग में वर्दी खरीद पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। निलंबन की कार्रवाई से सरकार का सख्त संदेश स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में