उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!…324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून के बीच देहरादून प्रशासन ने रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बने अतिक्रमण को हटाने की तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि मानसून समाप्त होते ही बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चिन्हित मकानों में रह रहे लोगों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा किए गए सीमांकन के आधार पर बाढ़ क्षेत्र में बने 324 मकानों को हटाया जाएगा। कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का अंतिम अवसर देते हुए एमडीडीए के किफायती आवासीय फ्लैटों में स्थानांतरित होने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें!... IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

नगर निगम का कहना है कि पात्र परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन कई परिवार अब भी वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

प्रशासन बाढ़ क्षेत्र में मौजूद सरकारी निर्माणों पर भी कार्रवाई कर रहा है। अब तक एक स्कूल, पंचायत भवन और एक ट्यूबवेल समेत तीन सरकारी ढांचों को हटाया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि यदि नए सर्वे में अन्य मकान भी बाढ़ क्षेत्र के दायरे में आते हैं, तो उनके पुनर्वास के बाद ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?... हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में