उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बड़ा एक्शन…चौकी प्रभारी सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया गया है। लापरवाही को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में की गई है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

एसएसपी  अजय सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी को पूरे मामले की प्राथमिक जांच सौंपी गई थी। सीओ सिटी की रिपोर्ट में पाया गया कि मृतिका द्वारा 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में दी गई शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस की ढील के कारण आरोपी ने सोमवार को युवती की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

परिजनों के अनुसार मृतिका गुंजन और आरोपी आकाश तीन साल से परिचित थे। गुंजन मच्छी बाजार में कपड़ों की दुकान में काम करती थी, जबकि आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता था। दोनों की दोस्ती के बारे में पता चलने के बाद आरोपी ने गुंजन का फोन ले लिया और बातचीत रोक दी। आरोपी शादीशुदा था और लगातार युवती को परेशान कर रहा था, काम पर पीछा कर रहा था। गुंजन ने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

घटना से तीन दिन पहले आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा, जिसके बाद फिर से युवती ने खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से संपर्क नहीं कर पाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश पहले चोरी के मामले में जेल भी जा चुका था और कुछ महीने पहले उसे दुकान से हटा दिया गया था। बाद में वह उसी बाजार की दूसरी दुकान में काम करने लगा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। प्रथम दृष्टया जांच में चौकी स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी और चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

आरोपी (27 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई बातें स्वीकार की हैं। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती के बीच घर और निजी विवाद था। युवती द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद आरोपी आवेश में था और इसी कारण उसने मच्छी बाजार में दिनदहाड़े हत्या की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में