उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में CBI का बड़ा एक्शन… ये रिश्वतखोर अफसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सांख्यिकी विभाग के अधिकारी संजय कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मामला एक टैक्स अधिवक्ता की शिकायत के बाद सामने आया। अधिवक्ता ने बताया कि वह अपने एक क्लाइंट की कंपनी के कर संबंधी कार्य देखते हैं। उनके क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज को ‘एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज’ (एएसआई) के तहत वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी, जिसकी प्रक्रिया सांख्यिकी विभाग के माध्यम से पूरी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!...उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

आरोप है कि नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस, देहरादून में तैनात सीनियर अधिकारी संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, अधिकारी ने व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस नंबर पर यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर करने को कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में घमासान!...इन नेताओं के इस्तीफे से गरमाई सियासत

शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

फिलहाल सीबीआई आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में