उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…कार के खाई में गिरने की खबर, एक शव मिला, तीन की तलाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

यह हादसा मसूरी स्थित झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। पुलिस को सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद थाना मसूरी की टीम मौके पर रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले कार सवारों ने पास की एक दुकान से सामान खरीदा था। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी का निवासी बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के बीच गुड न्यूज!...इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD का अपडेट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान खरीदने के बाद जैसे ही सभी लोग वाहन में बैठे, कार तेज ढलान की ओर बढ़ने लगी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार एक खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक रैकेट का पर्दाफाश!... बच्चों की खरीद-फरोख्त का ऐसा नेटवर्क देख पुलिस भी हैरान

कार में सत्यप्रकाश (निवासी सोनीपत), मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद) और संगीता (46 वर्ष, निवासी करोलबाग, दिल्ली) सवार थे। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी… सीएम धामी ने दिए सख्त और अहम निर्देश

बचाव दल ने अभियान के दौरान एक महिला का शव खाई से बरामद किया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर थाना मसूरी पुलिस, क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में