अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा… खाई में समाई कार, चार की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक भीषण सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चायखान के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  'सर, एक फोटो प्लीज...' बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, यादगार बना पल

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा समाया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का ऐसा कहर... हल्द्वानी में देखते ही देखते धंस गई पूरी सड़क

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अल्मोड़ा जनपद के वलिया गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), पान सिंह (50 वर्ष), जगदीश (35 वर्ष) और लक्ष्मण सिंह (56 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य में क्रांति!... सीएम धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में