उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड में अतिक्रमण पर वार… प्रशासन ने गिराई अवैध मजार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का रुख सख्त बना हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध मजारों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। देहरादून शहर सहित आसपास के इलाकों में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक ढांचों को हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात घंटाघर क्षेत्र के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

नगर प्रशासन, एमडीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाते हुए मजार के साथ बने टीन शेड और मलबे को पूरी तरह हटाया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पहले अवैध संरचना का सर्वे कराया गया था। इसके बाद एमडीडीए की ओर से भूमि और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के अवशेष नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में जिला प्रशासन के साथ बैठक में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। प्रशासन के मुताबिक देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर बनी दो दर्जन से अधिक अवैध मजारों को चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक करीब 11 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। साथ ही राज्य में अब तक 573 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में