अजब- गजब उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

शादी में दूल्हे ने निकाली लाइसेंसी पिस्टल… धड़ाधड़ चली गोलियां, VIDEO वायरल होते ही पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शादी की खुशियों के बीच लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। समारोह में फायरिंग करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाटिका फार्म में आयोजित शादी समारोह के दौरान दूल्हा पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एक फोटो के चक्कर में गई जान!... पैर फिसलते ही तेज बहाव में बही युवती

पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित एक वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी। इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग की। वीडियो में वह एक के बाद एक फायर करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई। शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए दुखद खबर... ITBP जवान की दर्दनाक मौत, शोक की लहर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार होने का मतलब यह नहीं है कि उसे सार्वजनिक समारोह में मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। शादी समारोह में इस तरह फायरिंग करना नियमों का उल्लंघन है और इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी में रौब दिखाने के लिए की गई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना अब दूल्हे के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में