उत्तर प्रदेश एक्सीडेंट देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

घोर कलयुग!… वाहन पलटते ही मची लूट की होड़, तड़पते रहे घायल

खबर शेयर करें -

कलयुग की एक और घटना ने मानवता को झकझोर दिया है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ।

पिकअप वाहन में मुर्गे लादकर अमेठी से फिरोजाबाद जा रहे चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक और सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में लाए गए मुर्गे भी सड़क पर बिखर गए, जिनमें से कई की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

हादसे की खबर मिलते ही पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन उन्होंने घायलों की मदद करने के बजाय, सड़क पर बिखरे मुर्गों को लूटने में जुट गए। हजारों रुपये कीमत के मुर्गों को एक-एक करके उठा लिया, और जिन मुर्गों की मौत हो गई, उन्हें सड़क पर ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को खदेड़ा। साथ ही, घायल चालक और सहायक को अस्पताल पहुंचाया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ