उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’… 22 जुलाई तक भारी बारिश का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बौछारों को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और आपदा से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शनिवार से 22 जुलाई तक सभी जिलों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजर रखने, राहत एवं बचाव दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट तथा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट रहेगा।

20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में