उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमें चार लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली जिले में हुआ। यहां देवाल ब्लॉक के घेस मार्ग पर एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा गया।
प्रशासन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।


